हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में ली क्राइम मीटिंग, 53 होनहार पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में क्राइम मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार जनपद में तैनात 53 होनहार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। क्राइम मीटिंग में उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मेले को लेकर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि बाहरी व्यक्तियों और दुकानदारों का गंभीरता से सत्यापन किया जाए।