हरिद्वार: सुभाष घाट के पास स्नान करते हुए गंगा के तेज बहाव में डूबी बुजुर्ग, मौके पर मौजूद गोताखोरों ने बचाया
गंगा स्नान करते समय गंगा की धारा में पैर फिसलने से एक वृद्ध महिला डूबने लगी। घटना सुभाष घाट के पास शुक्रवार तड़के सुबह की है। गनीमत रही कि आस पास मौजूद गोताखोरों ने बुजुर्ग महिला को डूबने से बचा लिया। बुजुर्ग महिला को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका ईलाज चल रहा है।