हरिद्वार: HRDA VC अंशुल सिंह ने प्रेमनगर आश्रम के पास बारिश से धंसे कावड़ पटरी मार्ग का किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत के दिए निर्देश
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने प्रेमनगर आश्रम के पास भारी बारिश से धंसे कांवड़ पटरी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। 22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के ऐन पहले क्षतिग्रस्त हुए इस हिस्से की उन्होंने तत्काल मरम्मत करने की निर्देश दिए। करोड़ों की संख्या कांवड़िए यहीं से गुजरने हैं।