दमयंती नगर: कलेक्टर ने की अपील: 28 जुलाई को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार व अप्रेंटिस मेला
दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर 28 जुलाई को सुबह 11 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, दमोह में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन होगा। निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देंगी। 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु के अभ्यर्थी दस्तावेजों के साथ पहुंचे।