पटना ग्रामीण: सांसद पप्पू यादव ने राजभवन में सरकारी टेंडर प्रक्रिया में धांधली की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
सांसद पप्पू यादव रविवार शाम करीब 6:00 बजे राजभवन पहुंचे। जहां पप्पू यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से आग्रह किया है कि बिहार में सरकारी टेंडर प्रक्रिया में लगातार हो रहे धांधली और टेंडर मैनेज की उच्च स्तरीय जांच की जाए। पप्पू यादव ने कहा कि 90 के दशक से लेकर 2005 तक सरकारी टेंडर माफियाओं के द्वारा मैनेज किया जाता था, जिसमें कई बाहुबली शामिल थे।