फिरोजाबाद: DM संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में उद्यान एवं सिंचाई योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्यान एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि बागवानी व औद्यानिक योजनाओं में एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत किसानों को 25 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।
चयन प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए पोर्टल http://dbt.uphorticulture.in पर ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर प्रथम आवक-प्रथम पावक की तर्ज पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत लघु व सीमांत किसानों को ड्रिप व स्प्रिंकलर सिस्टम पर 90% तथा रैनगन पर 75% तक की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
बैठक में स्ट्राबेरी, ड्रैगन फ्रूट, पपीता, सब्जी, मसाला, मौन पालन तथा 8 HP पावर टिलर पर 50,000 रुपये की सब्सिडी के लक्ष्यों को मंजूरी दी गई।
इसके अलावा पीएम एफएमई योजना में खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर 35% अनुदान दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने व बैंकर्स के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही स्प्रिंकलर से लाभान्वित प्रगतिशील किसानों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व पंचायत चौपालों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के आदेश दिए।
#Firozabad #DMFirozabad #SantoshKumarSharma #Horticulture #Irrigation #PerDropMoreCrop #PMFME #DDMNEWS