जन्माष्टमी पर जगमग हुई सेब की बाजार चौकी, थाना प्रभारी भानुप्रताप और चौकी इंचार्ज अंकित तोमर की खास पहल
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कोतवाली क्षेत्र की सेब की बाजार चौकी को दुल्हन की तरह सजाया गया।
थाना प्रभारी भानुप्रताप और चौकी इंचार्ज अंकित तोमर की पहल पर चौकी को रंग-बिरंगे गुब्बारों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा नजारा भव्य और दिव्य हो गया।
भक्ति के रंग में रंगी पुलिस चौकी की ये सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
#Vrindavan #Janmashtami #Mathura #SebKiBazarChowki #UPPolice #KrishnaJanmotsav #DDMNews
---