बाड़मेर: राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, बाड़मेर से कैलाश चौधरी को बनाया उम्मीदवार
Barmer, Barmer | Mar 2, 2024 भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 15 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से एक बार फिर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। कैलाश चौधरी ने 2019 में कांग्रेस के कर्नल मानवेंद्र सिंह को हराया था और केंद्र में मंत्री बनाए गए थे। वह एक बार बायतु से विधायक भी रह चुके है।