मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ा किया अभिवादन
गांव भोगपुर में स्थित पूर्व विधायक चौधरी बलवंत सिंह के फार्म हाउस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक चौधरी बलवंत सिंह द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शॉल ओढ़ा कर व पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर सरकार की जनहितकारी नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
[6/5, 9:16 PM] Kapil Manish BJP: भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम मुहिम की शुरुआत की जिसके अंतर्गत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के मंडल छछरौली, मंडल प्रतापनगर, मंडल जगाधरी शहरी, मंडल जगाधरी ग्रमीण में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की साथ में अभियान के जिला संयोजक रामपाल नम्बरदार, सभी सम्मानित मंडल अध्यक्ष व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ ने पौधारोपण किया