शिबू सोरेन जनजातीय इंटर महाविद्यालय, बोरियो साहिबगंज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन सोमवार को समाप्त हो गया। छात्र नेता सुनील बास्की के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों का समर्थन किया। छात्रावास में पेयजल संकट, जर्जर भवन और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर छात्र महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे थे। तीसरे दिन महाविद्यालय के प्राचार्य आदिल रशीद, डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य नजरुल इस्लाम और बोरियो प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रशासन ने छात्रों की पांच सूत्री मांगों पर अगले 15 दिनों के भीतर पहल करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि 10 अप्रैल 2026 को संथाल हूल एक्सप्रेस ने भी ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम से महाविद्यालय की बदहाल व्यवस्था और छात्रावास में पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
अब सवाल है कि क्या 15 दिनों के भीतर महाविद्यालय की व्यवस्था में सुधार होगा?
📹 पूरी खबर देखिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#SanthalHoolExpress #SahibganjNews #BorioNews #JharkhandNews #CollegeNews #StudentProtest #ABVP #GroundReport #Sahibganj #Borio