नाथनगर स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण विद्यालय सीटीएस में प्रशिक्षु सिपाहियों का पारण परेड समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कठोर प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद प्रशिक्षु सिपाही अब पुलिस सेवा की जिम्मेदारियां संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।