भीलवाड़ा: सुखाड़िया नगर के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से बना मकान किया गया ध्वस्त, न्यास ने की कार्रवाई
सुखाड़िया नगर के समीप एक व्यक्ति ने सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा कर मकान बना दिया था।जिसे आज शुक्रवार को न्यास ने अपने अतिक्रमण दस्ते से ध्वस्त कर दिया।न्यास ने बताया कि काफी बार नोटिस देने के बावजूद उक्त व्यक्ति द्वारा उस अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया।