भीलवाड़ा: महिला आश्रम स्कूल भीलवाड़ा के पास दुकान का बैनर फाड़ने को लेकर 2 दुकानदारों में हुआ विवाद, 4 जने हुए घायल
कृषि उपज मंडी के सामने महिला आश्रम स्कूल के पास एक व्यापारी व उसके दो बेटों व एक बेटी पर शुक्रवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में चारों को गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।इस संबंध में पीडित पक्ष ने कोतवाली में भी रिपोर्ट दी है।