भीलवाड़ा: सोनी हॉस्पिटल में नि:शुल्क पौधे व ट्रीगार्ड वितरण कार्यक्रम तीसरे दिन भी जारी, भीलवाड़ा न्यायाधीश ने किया वितरण
भीलवाड़ा में हरियाली बढ़े और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भीलवाड़ा का संगम समूह द्वारा सोनी हॉस्पिटल में बीते 9 सालों से पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित करते हुए आ रहा है। इसके तहत आज शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे तीसरे दिन जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय कुमार जैन द्वारा पौधा व ट्री गार्ड वितरित करके की गई।