भीलवाड़ा: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान प्लास्टिक उपयोग पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन
श्रावण मास की धार्मिक आस्था और शिवभक्ति से ओतप्रोत कांवड़ यात्रा इन दिनों जिले भर में उल्लास, ऊर्जा और श्रद्धा के साथ जारी है।पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अनुराधा झा ने शुक्रवार को जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कांवड़ यात्रा के दौरान प्लास्टिक उपयोग पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।