बेल्थरा रोड: उभांव थाना पुलिस ने हिंदू युवती को भागकर निकाह के लिए मजबूर करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
हिंदू युवती को भागकर पहले शादी करने और फिर निकाह के लिए मजबूर करने के आरोपी मुस्लिम युवक मो. गुफरान को उभांव थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को प्रेसनोट जारी कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इंस्टाग्राम पर हिन्दू दोस्त बनकर युवती को भगाने का आरोप है।