बेल्थरा रोड: इंस्टाग्राम पर हिन्दू दोस्त बनकर युवती को भगाने वाला पकड़ा गया, युवती ने उभांव थाने में बताई आपबीती
इंस्टाग्राम पर हिन्दू दोस्त बनकर उभांव थाना क्षेत्र की युवती को भगाने के मामले में शुक्रवार की शाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली। सकुशल वापस आई युवती ने शाम 7 बजे के आसपास उभांव थाना में अपनी आपबीती बताई तो सभी आवक रह गए और मौजूद युवती के माता पिता और भाई रो पड़े।