बेल्थरा रोड: चौकियां मोड़ के पास डीजल टैंकर से टकराकर तेज रफ्तार बाइक पलटी, सवार युवक जख्मी और अचेत हुआ
उभांव थाना के चौकियां मोड़ के पास शुक्रवार की शाम 6 बजे के आसपास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही डीजल टैंकर से टकराकर पलट गई। जिससे बाइक सवार प्रद्युम्न यादव ग्राम तेंदुआ मोलनापुर निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया और अचेत हो गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे ।