बेल्थरा रोड: सीयर पुलिस चौकी पर होली और रमजान को लेकर एसडीएम संग सीओ ने की शांति समिति की बैठक
सीयर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन द्वारा होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक की। जो शुक्रवार को 3 बजे तक चला। जहां एसडीएम निशांत उपाध्याय ने आमजन से बुरा न मानो होली है के बहाने किसी को रंग गुलाल लगाने के लिए जबरदस्ती न करने की अपील की। जबकि सीओ आशीष मिश्रा ने लोगों से आपसी सौहार्द से होली एवं रमजान मनाने की अपील की।