बेल्थरा रोड: कुंडैल रेलवे क्रासिंग के पास रेल फाटक सिग्नल सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी, खुले रेल केबिन पर लगातार बजता रहा सायरन
बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित कुंडैल रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की शाम 5 बजे के आसपास रेल फाटक सिग्नल सिस्टम में अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई और रेल केबिन खुले होने के बावजूद इसका सायरन बजता रहा और रेल लाइट भी लगातार जलती बुझती रही। जिसके कारण रेल क्रासिंग बंद होने का भ्रम बना रहा और रेल क्रासिंग से लोग तेज रफ्तार में वाहन निकालने लगे।