बेल्थरा रोड: रामलीला मैदान स्कूल की भूमि से हटेगा अवैध कब्जा, जारी हुई बेदखली की नोटिस, 11 अतिक्रमणकारियों पर ₹36.3 लाख का जुर्माना
बेल्थरारोड नगर स्थित रामलीला मैदान के पास राजकीय स्कूल की भूमि पर वर्षों से चल रहे अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्कूल प्रशासन किंस्क्रियता के बाद तहसील न्यायालय ने अतिक्रमणकारियों के नाम बेदखली का नोटिस जारी किया है। साथ ही करीब 11 अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस के साथ ही 36.3 लाख का जुर्माना भी लगाया है।