दरभंगा: बहादुरपुर: डीएम और नगर एसपी ने मंडल कारा दरभंगा का औचक निरीक्षण कर अभिलेखों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
दरभंगा एवं नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने संयुक्त रूप से मंडल कारा, दरभंगा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में संधारित विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की तथा कैदियों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।