चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला पंचायत समिति अंतर्गत पालोद ग्राम पंचायत में शुक्रवार रात जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में 50 से अधिक प्रकरण सामने आए, जिनमें सड़क, पेयजल, चिकित्सा व राजस्व से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गय।