सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन, 2026 को लेकर सभी निर्वाचन कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंचे
==================
सारण, 22 अक्टूबर 2026
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर सभी प्रतिनियुक्त मतदान कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों एवं प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंच चुके हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
जिला प्रशासन, सारण निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
Saharsa, Bihar | Oct 22, 2026