बिसवां: बिसवां तहसील परिसर से बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़कर की गई पिटाई
बिसवां तहसील में शनिवार दोपहर एक बाइक चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक तहसील परिसर से एक मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो रहा था। जिसको लोगों ने ब्लॉक के पास पीछा कर पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी जिसके बाद पुलिस के सुपूर्द कर दिया। बताया जाता है कि पूर्व में भी बाइक चोरी हो चुकी हैं।