झूलेलाल ज्योति यात्रा का राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री पवैया ने किया शुभारम्भ
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने मंगलवार को श्री झूलेलाल मंदिर माधवगंज में विधिवत ज्योति यात्रा को ध्यान दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया ।
भगवान झूलेलाल महोत्सव पर शहर में आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाने वाली सिंधी समाज की विशाल ज्योति यात्रा को मुख्य अतिथि के रूप में ध्वज दिखाने के पूर्व श्री पवैया ने कहा कि एक हजार वर्ष पहले सिंध की धरती पर अत्याचारी मिरख़ शाह के अत्याचार से मुक्ति दिलाने भक्तों के 40 दिनी व्रत के प्रताप से स्वयं वरुण देवता झूलेलाल जी के रूप में आये । भारत विभाजन के बाद अपना सर्वस्व त्याग कर भी सिंधी समाज जहाँ भी भारत में हैं, उसने झूलेलाल उत्सव की परम्परा नहीं छोड़ी । सिंधी समाज अत्यंत परिश्रमी, परमार्थी व शांति प्रिय समाज है ।
श्री पवैया ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी संकल्प करे कि विभाजन में खोया सिंध का तट , ननकाना साहब व हिंगलाज शक्तिपीठ फिर भारत का हिस्सा बनेगा और अखंड भारत का सपना अवश्य पूरा होगा ।
इस अवसर पर डॉ रमेश दास पंजवानी दिलीप ठाकुर , हासानंद आहूजा , राकेश खुराशिया जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता कँवर मंगलानी , अनिल साँखला , जितेंद्र मुद्गल , महेंद्र सोलंकी , प्रयाग तोमर , राजेंद्र दंडोतिया , विपुल गुप्ता , राजेश वाधावानी , राजेश बत्रा ,सोनू मिश्रा आदि उपस्थित थे ।
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh