स्लीमनाबाद: तेवरी बैरिया नाका में ट्रांसफार्मर में आग लगने से कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही
कटनी जिले के सलीमनावद विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत तेवरी बैरिया नाका क्षेत्र में स्थित एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभाग ने सतर्कता बरतते हुए तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।