नाथद्वारा में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम आयोजित
नाथद्वारा. राजस्थान पुलिस के महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सेंट मीरा टीटी कॉलेज में जिला स्तरीय संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) जयपुर वंदिता राणा ने की। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों, महिला सुरक्षा सखियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं छात्राओं से संवाद कर महिला सुरक्षा, कानूनों और अधिकारों की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) शालिनी सक्सेना एवं वृत्ताधिकारी शिप्रा राजावत ने महिला सुरक्षा योजनाओं, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना रहा।