*झातला माता पांडोली से महिला की चैन चोरी का खुलासा, गिरोह की दो शातिर महिला आरोपी गिरफ्तार,चोरी की 13 ग्राम की चैन बरामद*
चित्तौड़गढ़, 06 अगस्त 2026। डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) एवं चन्देरिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चंदेरिया थाना सर्कल स्थित झातला माता पांडोली से महिला की 13 ग्राम चैन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए गिरोह की दो शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई चैन बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की वारदातों के शीघ्र खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी (चोरी निरोधक) चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस थाना चंदेरिया की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। टीम द्वारा सतत आसूचना संकलन, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए चंदेरिया स्थित झातला माता पांडोली से चैन चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर दो शातिर महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई चैन बरामद की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के निकट पर्यवेक्षण में सम्पत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत डीएसटी (चोरी निरोधक) चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस थाना चंदेरिया की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
7 जुलाई 2026 को प्रार्थी ललित कुमार जैन निवासी बापूनगर भीलवाड़ा ने पुलिस थाना चंदेरिया पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि मैं मेरा परिवार ओर पत्नी हेमलता जैन के साथ झातला माता पांडोली माता के दर्शन करने आए थे मंदिर में भीड़ बहुत थी मेरी पत्नी हेमलता की भीड़ में 2 महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठा 13 ग्राम की सोने की चेन चुरा कर ले गई ,जिस पर मेरी पत्नी की तबियत बिगड़ गई ओर हम हॉस्पिटल ले गए बाद में आकर हमने रिपोर्ट पेश की
। वारदात के बाद दोनों महिला आरोपी मौके से फरार हो गई। मामले में पुलिस थाना चंदेरिया पर धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही सतत आसूचना संकलित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा आवागमन के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध महिला आरोपियों की पहचान कर संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों महिला आरोपियों को दस्तयाब कर गहन पूछताछ की गई तथा पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने महिला आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 13 ग्राम की सोने की चैन बरामद कर ली है।
*गिरफ्तार महिला अभियुक्तगण*
1. जया बछड़ा पत्नी रोहित बाछड़ा निवासी बरखेड़ा थाना कुकड़ेश्वर मप्र
2. पूजा पत्नी अर्जुन बाछड़ा निवासी पिपलिया रुडी थाना मनासा मप्र
*पूछताछ*
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार महिला अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों, विशेषकर ’’श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर’’ झातला माता मंदिर, शनी महाराज तथा जिले में आयोजित होने वाली विभिन्न रैलियों, मेलों एवं जुलूसों के दौरान भीड़ का फायदा उठा कर महिलाओं की चैन चोरी की वारदातों को अंजाम देती हैं। महिला अपराधियों से इस प्रकार की अन्य वारदातों के संबंध में गहन एवं विस्तृत अनुसंधान जारी है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड में मुलजिम जया पत्नी रोहित बाछड़ा वर्ष 2025 में थाना कोतवाली चित्तौड़ से चेन चोरी का दर्ज हो प्रकरण जेर ट्रायल है
*कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम*
*पुलिस थाना चंदेरिया*
पुलिस निरीक्षक मधुकवर , थानाधिकारी थाना चंदेरिया,एएसआई
राजेश कुमार, राजकुमार, (साइबर सेल),
महिला कांस्टेबल कृष्णा, कानी अनिल।
डीएसटी (चोरी निरोधक टीम) चित्तौड़गढ़:-
कांस्टेबल रामावतार (साइबर सैल) ,सुनील कुमार,पदम कुमार,हेमराज, जोगेन्द्र,दुर्गेश मनीष, राकेश, मुकेश, पुरखाराम, साहिल,
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त वांछित, फरार एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।