उदवंत नगर: भोजपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या में शामिल दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया, एसपी राज ने दी जानकारी
भोजपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है जहां उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानचक गांव में पीट-पीटकर हुई हत्या में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।एसपी राज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के द्वारा बेहतर कार्य करते हुए 24 घंटे के अंदर छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।