उदवंत नगर: ज्ञानचक में पीट-पीटकर हत्या के मामले में 7 लोगों पर नामजद केस दर्ज हुआ
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानचक गांव में शुक्रवार को हुए पीट-पीटकर हत्या मामले में 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पीड़ित परिजनों के द्वारा आवेदन देकर उदवंतनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी चल रही है।