उदवंत नगर: डेमहा में प्रेमी ने प्रेमिका के भाई और चाचा को फंसाने के इरादे से खुद को दोस्त के साथ मिलकर मारी गोली, दो गिरफ्तार
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमहा गांव में प्रेमी ने प्रेमिका का भाई एवं चाचा को फसाने के नियत से खुद को अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने बांह में गोली मरवाई थी। इस कांड में पुलिस के द्वारा दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी दिव्य प्रकाश के द्वारा यह साजिश अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची गई थी जिसमें उसके द्वारा गलत आरोप लगाया गया था।