उदवंत नगर: ज्ञानचक गांव में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट में एक की मौत और दूसरा जख्मी
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे से हुई मारपीट में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 45 वर्षीय कलेक्टर यादव की मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय रामशंकर यादव की हालत गंभीर बनी हुई है।