उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र में 20 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान मिली कामयाबी
गजराजगंज ऑफिस क्षेत्र अंतर्गत से पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 20 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के द्वारा ओपी क्षेत्र अंतर्गत में वाहन चेकिंग अभियान लगाया गया था इसी दौरान पुलिस ने एक वाहन को रोका तो उसमें से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस के द्वारा तस्कर से पूछताछ की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया है।