उदवंत नगर: चौकीपुर गांव में गली में बाइक खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प, कुल 7 लोग हुए जख्मी
गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत चौकीपुर गांव में गली में बाइक खड़ा करने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना घटित हुई है। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से कल 7 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी सात लोगों का इलाज किया गया है। वहीं घटना की जांच पड़ताल करने में पुलिस जुट गई है।