कानपुर: नौबस्ता में हाईवे के ऊपर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दिल्ली से जा रही थी बिहार
नौबस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे के ऊपर दिल्ली से बिहार जा रही बस प्रताप होटल के आगे चकेरी की तरफ जाते ही अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 30 लोक सवार थे, जिसमें एक तीन वर्षीय छोटा बच्चा भी था। 3 वर्षीय छोटा बच्चा और 6-7 लोग घायल हुए हैं। बच्चे का उपचार आत्माराम अस्पताल में चल रहा है।अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार कराया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।