कानपुर: जुम्मा की नमाज में कानपुर में पुलिस हुई अलर्ट, ड्रोन व सी सी टीवी कैमरों से की जा रही है निगरानी
मस्जिदों में रमजान अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी इसको लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस ने ईद की सुरक्षा को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी हैं। सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है।इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर भी पुलिस निगरानी रख रही है।