थाने के नजदीक चाय की दुकान पर गांजे का कथित कारोबार! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, लोदीपुर पुलिस पर उठे सवाल
भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित जीछो बाईपास पर यादव टी स्टॉल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक गांजे जैसे दिखने वाले पदार्थ को तौलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने चाय की दुकान की आड़ में नशे के कथित कारोबार का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
क्या भागलपुर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी?
#Bhagalpur #LodipurPolice #ViralVideo #Ganja #BiharPolice PurviBiharNews
Patna Rural, Patna | Nov 7, 2026