आज युवा नेता पांवटा साहिब जिला परिषद अरिकेश जंग ने कोटड़ी व्यास पंचायत का दौरा किया। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने सबसे पहले स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया।
उसके उपरांत उन्होंने कहा कि मैं पावंटा साहिब के युवाओं को उनके खेल मैं निखारना चाहता हूँ। युवाओं की रुचि खेलों मैं बढ़ाना चाहता हूं। खेलों मैं उनका मुकाम दिलाना चाहता हूं। ताकि वो नशे से दूर रह सके।
उन्होंने कोटड़ी व्यास से जा रहे नेशनल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने यह भी कहा आपने हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उन्होंने खिलाड़ियों को ड्रेस भी दी।
बता दें कोटड़ी व्यास छात्र ओर छात्राएं फ्लैग बॉल मैं नेशनल स्तर पर अपना जौहर दिखाएंगे।