मुंगावली: सोनाई गांव में कच्ची शराब बेचने पर सेहराई पुलिस ने 33 वर्षीय व्यक्ति पर मामला दर्ज किया
सोनाई गांव में एक 33 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कच्ची शराब बेचने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है,मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि सोनाई में कोई व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके पर सोनाई निवासी सुनील उम्र 33 वर्ष को शराब बेचते पाया ।