खगड़िया: खगड़िया में कोशी कॉलेज के मैदान में ई-रिक्शा संघ की एक दिवसीय बैठक
कोशी कॉलेज के मैदान में बुधवार की दोपहर एक बजे ई रिक्शा संघ खगड़िया के बैनर तले एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व अधिवक्ता रौशन कुमार ने किया। बैठक मुख्य रूप से खगड़िया शहर के नगर परिषद क्षेत्र में नगर परिषद खगड़िया एवं रेल प्रशासन खगड़िया के द्वारा लगभग 10 जगह पर ई रिक्शा चालकों से जबरन अवैध वसूली के खिलाफ किया गया।