नौगावां सादात: बिजली बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने गई टीम के साथ हुई मारपीट, नौगांवा थाना प्रभारी से गिरफ्तारी की मांग
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव सिहाली का है। रविवार को नौगावां सादात बिजलीघर के अवर अभियंता यशवंत कुमार गौड़ टीम के साथ गांव सिहाली में बिजली चेकिंग करने गए थे। टीम में उनके साथ संविदा लाइनमैन संदीप कुमार, अतुल, कावेंद्र सिंह व नरेश भी थे। गांव में रामफल सिंह पर बिजली का बिल बकाया था।