नौगावां सादात: पहले नवरात्रे पर नौगांवा तहसील क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
नवरात्र के पहले दिन नौगांवा तहसील क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की और घरों में घटस्थापना भी की। मुख्य रूप से अमरोहा जिले में आने वाले नौगांवा सादात के आसपास के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।