नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद, धड़ल्ले से चल रहा खनन का कारोबार, वीडियो हुआ वायरल
मंगलवार शाम करीब 4:00 के आसपास में नौगांवा तहसील क्षेत्र में खनन माफिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र के गांव गजस्थल का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया दिन में ही मिट्टी खनन का कारोबार मशीन के द्वारा शुरू कर देते हैं। जिसकी वजह से आसपास के ग्रामीण काफी परेशान है।