नौगावां सादात: नौगांवा कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोग 50 सालों से कर रहे हैं रामलीला का आयोजन, दूर-दूर तक हिंदू-मुस्लिम एकता
नोगावा सादात में गंगा-जमुनी तहज़ीब की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोग बीते 50 वर्षों से रामलीला का आयोजन कर रहे हैं। खास बात यह है कि कस्बे की लगभग 99 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, इसके बावजूद रामलीला की परंपरा यहां लगातार जीवित है। पहले वर्षों तक मंच पर कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होता था।