शिक्षा से ही तरक्की का रास्ता, गुर्जर समाज बड़ी लकीर खींचे : मंत्री राजेश नागर
गुर्जर सभा हरियाणा, फरीदाबाद के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें मनोज भड़ाना को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा ही तरक्की की सबसे बड़ी कुंजी है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गुर्जर समाज को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो समाज शिक्षित होगा, वही आगे बढ़ेगा और सम्मान प्राप्त करेगा। उन्होंने समाज से शिक्षा के माध्यम से एक बड़ी लकीर खींचने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने वाली बहादुर गुर्जर कौम समय के साथ क्यों पिछड़ गई और समाज में कुरीतियों ने क्यों जगह बना ली, इस विषय पर समाज को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने सभी समाजजनों को संगठन को मजबूत बनाने और एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
राजेश नागर ने कहा कि कलयुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है। यदि सभी लोग मिलकर गुर्जर सभा को मजबूत करेंगे तो यह संगठन केवल समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के हित में भी महत्वपूर्ण कार्य कर सकेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और चुनाव के बाद सभी को मिलकर एक टीम की तरह काम करना चाहिए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज भड़ाना ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में गुर्जर सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देगी और बच्चों को नर्सरी से लेकर उच्च शिक्षा तक प्रेरित करने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर गजराज नागर, सुमेश चंदीला, विजेंद्र चंदीला, विक्रम चंदीला, देशराज विधूड़ी, मास्टर हरिराम चंदीला, राजेंद्र चपराना, बुध सिंह सरपंच, बीर सिंह नंबरदार, अजब चंदीला, मदन चेयरमैन, कन्हैया लाल एडवोकेट, महेंद्र सरपंच, दीपक चौधरी, रमेश छावड़ी, ओमप्रकाश बैसला, तिलक राज बैसला, एमपी नागर एडवोकेट, जयवीर नागर, ज्ञानचंद भड़ाना, रणवीर विधूड़ी, रघुवर सरपंच, हरिंदर नंबरदार, मामचंद प्रधान, संजय भड़ाना, धर्मवीर हरसाना, देशराज नागर, सत्य भड़ाना, खड़क सिंह चेयरमैन, रणबीर चंदीला, हंसराज कपासिया, कैलाश चंदीला, जीत सिंह दायमा और मास्टर भरत सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Panipat, Panipat | Jul 1, 2026