इटाढ़ी: चिलबिला गांव में रास्ते के विवाद में 2 पक्षों में मारपीट, 1 व्यक्ति घायल
Itarhi, Buxar | Jun 15, 2026 चिलबिला गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में 2 पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें 1 व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चिलबिला निवासी ललन सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 14 जून की सुबह वह अपने खेत की पटवन कर रहे थे।