राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के कथित पाकिस्तान-प्रेम संबंधी बयान एवं देश के वीर जवानों के शौर्य पर सवाल उठाने वाली भाषा के विरोध में कलेक्ट्रेट जालोर के सामने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।