केशवना-सायला मार्ग पर बस-पिकअप की टक्कर, कई लोग घायल : जालोर। केशवना-सायला मार्ग पर बस और पिकअप गाड़ी की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस पायलट पूरण सिंह, इकबाल खान और ईएमटी दिनेश कुमार व वसीम अकरम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार शुरू किया गया।