छतरपुर: पड़रिया के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम कदोहा के रहने वाले जीतेंद्र सिंह बुंदेला अपनी बाइक पर सवार होकर पड़रिया जा रहे थे जहां पड़रिया के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी,जिसमें उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में आज 14 अप्रैल दोपहर 1:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।